IMF ने की आत्मनिर्भर भारत की तारीफ, कहा - इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मिला बल

IMF ने आत्मनिर्भर भारत की तारीफ की है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि ये देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही इससे कोरोना काल में आहत हुई भारत की अर्थव्यवस्था को भी बल मिला है।;

Update: 2020-09-25 09:21 GMT

IMF ने आत्मनिर्भर भारत की तारीफ की है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि ये देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही इससे कोरोना काल में आहत हुई भारत की अर्थव्यवस्था को भी बल मिला है। बता दें कि ये बातें आईएमएफ ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कही।

नरेंद्र मोदी ने कहा था - वैश्विक अर्थव्यवस्था में निभाएगा अहम भूमिका

IMF के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के निदेशक गेरी राइस (Gerry Rice) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में आत्मनिर्भर भारत योजना की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आत्मनिर्भरत भारत योजना वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इसका अर्थ है कि भारत पूरी दुनिया के लिए उत्पादन करना चाहता है। इतना ही नहीं, इस योजना के जरिए भारत वैश्विक वैल्यू चेन (Global Value Chain) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

गेरी ने कहा कि भारत को हेल्थ सेक्टर पर अपने खर्च को बढ़ाना होगा। इसके अलावा भारत में कई अन्य बदलावों की भी जरूरत पड़ेगी। इन बदलावों के साथ भारत सतत विकास की अपना कदम तेजी से बढ़ाएगा। इनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, लैंड रिफॉर्म्स, प्रोडक्ट मार्केट, लेबर मार्केट के अलावा महिलाओं को फाइनेंस और श्रम बल तक पहुंचाने जैसा बदलाव शामिल है।

Tags:    

Similar News