चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के कई सैनिक हुए घायल

इंडियन आर्मी के सूत्र के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में दोनों तरफ से कई सैनिक घायल हुए हैं।;

Update: 2020-05-10 05:05 GMT

उत्तरी सिक्किम में चीनी सैनिक और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों ओर से सैनिकों के घायल होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से इंडियन आर्मी के सूत्र के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में दोनों तरफ से कई सैनिक घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झड़प में सात चीनी और चार भारतीय सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। खबर है कि सूत्रों के मुताबिक बातचीत के बाद मसला सुलझा लिया गया है। 

बता दें कि साल 2018 में लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर टकराव हुआ था। दोनों तरफ के सैनिकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई थी जिसके चलते 'फेसऑफ' की स्थिति बन गई थी। बाद में दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत के बाद इस मसले का हल हो गया था।

गौतलब है कि साल 2017 में पेंगोंग झील के पास ही भारतीय और चीनी सैनिकों में जमकर मारपीट हुई थी। उस दौरान भारतीय सैनिकों का सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों से हुआ था।

Tags:    

Similar News