Maharashtra Raid: शिवसेना नेता यशवंत जाधव के कई ठिकानों पर छापेमारी, मुंबई मेयर ने दिया रिएक्शन

आयकर विभाग (Income Tax) ने शिवसेना पार्षद यशवंत जाधव (Shiv Sena Councilor Yashwant Jadhav) के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।;

Update: 2022-02-25 09:20 GMT

महाराष्ट्र (Maharashtra) में आयकर विभाग (Income Tax) ने शुक्रवार को शिवसेना पार्षद यशवंत जाधव (Shiv Sena Councilor Yashwant Jadhav) के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस रेड के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी टिप्पणी की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने सुबह जाधव के कई ठिकानों पर छापेमारी की और यशवंत के मझगांव स्थित घर पर भी छापेमारी हुई। बीएमसी के कुछ ठेकेदारों के परिसरों पर भी छापेमारी चल रही है। वर्तमान में जाधव बीएमसी की शक्तिशाली स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। उसके पास नागरिक निकाय के सभी प्रमुख वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी देने का अंतिम अधिकार है।

इनकम टैक्स रेड के बाद मेयर किशोरी पेडनेकर यशवंत जादव के आवास पर पहुंची और कहा कि यह बदले की राजनीति है। मैं यहां यह देखने आई थी कि कोई शिव सैनी कुछ भी अनुचित न करे। यह स्पष्ट है। रिपोर्ट्स में कई लोगों के नामों पर कहा कि आने दो उन नामों को। पूरा मुंबई और महाराष्ट्र देख रहा है और जांच अभी जारी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 से 2020 तक बीएमसी की ओर से कई टेंडर जारी किए गए थे। आरोपों के मुताबिक, यशवंत जाधव ने टेंडर करने वालों से कमीशन लिया था। यशवंत जाधव ने वह 15 करोड़ का काला धन कुछ निजी कंपनियों को दिया और उनसे यह काला धन अपनी मुखौटा कंपनियों में स्थानांतरित कर दिया। यशवंत के फैमिली लोगो के नाम पर एक शेल कंपनी भी है।

Tags:    

Similar News