Independence Day 2021: दुनिया के इन देशों पर ब्रिटिश सरकार कभी नहीं कर पाई राज, देखें लिस्ट

15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्र घोषित किया गया और यह दुनिया (World) का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन गया।;

Update: 2021-08-09 10:21 GMT

Independence Day 2021: भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन सभी बलिदानों की याद दिलाता है जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों (freedom fighters) के द्वारा भारत (India) को ब्रिटिश शासन (British rule) से मुक्त करने के लिए किए गए थे। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्र घोषित किया गया और यह दुनिया (World) का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन गया। इस दिन को ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 200 सालों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत (India) को अंग्रेजों (British) से आजादी मिली थी। 

स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, समाज परिसर, सरकारी और निजी संगठन समारोह आयोजित करते हैं। इस दिन को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन, भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister) लाल किले (Red Fort) पर झंडा फहराकर देश को संबोधित करते हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (First Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) ने लाल किले पर पहला राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इसके बाद राष्ट्र को संबोधित किया था। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि दुनिया के सिर्फ 22 देशों पर ब्रिटेन ने कभी राज नहीं किया है। चलिए तो आपको बताते हैं....

ब्रिटेन ने इन देशों पर कभी नहीं किया राज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने ऐंदोरा, बेलारूस, बोलिविया, बुरुंडी, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चैड, कांगो, गुआतेमाला, आइवरी कोस्ट, किर्गिस्तान, लिचटेनस्टाइन, लग्जमबर्ग, माली, मार्शल आइलैंड्स, मौनेको, पैरग्वॉय, साओ टोमे ऐंड प्रिंसिपी, स्वीडन, उज्बेकिस्तान, वैटिकन सिटी, तजिकिस्तान और मंगोलिया पर कभी राज नहीं किया है। 

Tags:    

Similar News