India China: भारत के आगे झुका चीन, अरुणाचल प्रदेश से गायब हुए 5 युवकों को सौंपा

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने आज अरुणाचल प्रदेश से गायब हुए 5 युवकों को भारत को सौंप दिया है।;

Update: 2020-09-12 08:18 GMT

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने आज अरुणाचल प्रदेश से गायब हुए 5 युवकों को भारत को सौंप दिया है। आखिरकार चीन ने 10 दिनों के बाद भारतीय युवकों को छोड़ दिया। कुछ दिन पहले ये प्रदेश से गायब हो गए थे। बाद में पता चला कि ये तो चीन की सीमा में हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश से गायब हुए पांच युवकों को चीन की आर्मी ने छोड़ दिया है। इन सभी को भारतीय अधिकारियों को सीमा पर सौंपा गया। ये सभी लोग 10 दिनों से गायब थे। पीएलए ने मंगलवार को कहा था कि लापता हुए पांच युवक उन्हें सीमापार मिले थे।

 केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी थी जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि इनके बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी थी कि जल्द ही पांच युवकों को चीन के द्वारा छोड़ दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद चीन आर्मी ने की थी। ये 5 लोग चार सितंबर को अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा से गायब हो गए थे।

विधायक ने दी थी जानकारी

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग इरिंग ने दावा किया था कि चीन की पीपुल्स रिपब्लिक आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के 5 युवकों को अपहरण कर लिया है। कांग्रेस विधायक के इस दावे के बाद इंडियन आर्मी ने इस बारे में चीन की सेना से शिकायत की थी।

कांग्रेस विधायक ने दावा किया था अरुणाचल प्रदेश के लोग अपने जानवरों को चराने के लिए खेतों पर गए थे। इस दौरान जब कुछ युवक मछली पकड़ने गए तो चीनी सेना ने उन्हें पकड़ लिया। इससे साबित होता है कि चीन की सेना केवल लद्दाख नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश में भी एलएसी तक आ गई है। 

Tags:    

Similar News