भारत-चीन विवाद: चीन के सात एयरबेस पर बढ़ाई गई है सैनिकों की संख्या, जवाबी कार्रवाई के लिए भारतीय सेना भी पूरी तरह से तैयार

भारत-चीन विवाद: लद्दाख में चीन के सात एयरबेस पर चीन ने सैनिकों की संख्या बढ़ाई है। हालांकि भारत ने चीन की हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाई हुई है।;

Update: 2020-08-20 12:33 GMT

भारत-चीन विवाद: लद्दाख में चीन के सात एयरबेस पर चीन ने सैनिकों की संख्या बढ़ाई है। हालांकि भारत ने चीन की हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाई हुई है। जानकारी मिली है कि चीन ने इन एयरबेस पर बहुत सारे कार्यों को पूरा करने में लगा है। इसमें रन-वे की लंबाई में बढ़ोत्तरी एवं पक्के शेल्टर का निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

इन एयरबेस पर चल रहा कार्य

एलएसी के पास के कुल सात एयरबेस पर चीन निर्माण कार्य कर रहा है। इन एयरबेस में होतान, गारगुंसा, काशघार, हॉपिंग, धोनका जॉन्ग, लिंझी और पैनगैट शामिल हैं। जानकारी मिली है कि चीन ने इन एयरबेस के पास अपने सैनिकों की संख्या भी बढ़ाई है और रन-वे की लंबाई में भी बढ़ोत्तरी कर रहा है। इसके अलावा पक्के शेल्टर का भी निर्माण कार्य जारी है।

भारतीय सेना ने भी बढ़ाई एक्टिविटी

चीन की ऐसी एक्टिविटी को देखकर भारतीय सेना भी अलर्ट हो गई है। इसके लिए भारतीय सेना ने एलएसी के इलाके में अपनी तैनाती बढ़ा दी है। जानकारी मिली है कि भारतीय सेना ने सुखोई- 30एमकेआई, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे फाइटर जेट इन इलाकों में तैनात किए हैं। इससे ये माना जा सकता है कि भारतीय सेना चीन के खिलाफ पूरी तरह से तैयार है। 

Tags:    

Similar News