भारत-चीन सीमा विवाद: चीन के खिलाफ ज्यादा मजबूत बनेगा भारत, अमेरिका से खरीदेगा 500 करोड़ के हथियार
भारत-चीन सीमा विवाद: भारत चीन सीमा विवाद के बीच भारत अपने सैन्य शक्ति को मजबूत करने की तैयारी में है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने तीनो सेनाओं को हथियार खरीदने के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।;
भारत-चीन सीमा विवाद: भारत चीन सीमा विवाद के बीच भारत अपने सैन्य शक्ति को मजबूत करने की तैयारी में है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने तीनो सेनाओं को हथियार खरीदने के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने ये मंजूरी आपातकालीन वित्तीय शक्ति का उपयोग करते हुए दी है।
क्या है आपातकालीन वित्तीय शक्ति
आपातकालीन वित्तीय शक्ति के अंतर्गत ऐसा प्रावधान है कि केंद्र सरकार बिना कैबिनेट की मंजूरी के हथियार खरीदने की मंजूरी तीनों सेनाओं को दे सकती है। देश में आपातकालीन स्थिति के समय वाइस चीफ की मंजूरी ही इसके लिए पर्याप्त होती है। इसमें देश की सेना को अधिकार होता है कि वो 500 करोड़ तक के हथियार कर सकती है।
सीमा पर होगी पहले से ज्यादा व्यवस्था
रिपोर्ट के अनुसार, भारत अमेरिका से M777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोप के लिए एक्सकैलिबर ऐम्युनिशन खरीदेगा। इससे पूर्वी लद्दाख में भारतीय जवानों को M777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोप के साथ तैनात किया जा सकता है। यह तोप चीन को उसके हमले का जवाब दोगुनी शक्ति से देने में सक्षम है।
क्या है एक्सकैलिबर ऐम्युनिशन
इस हथियार की क्षमता बाकी के सभी हथियारों से ज्यादा है। यह दुश्मन को एक निशाने में तबाह कर सकता है। इसकी खासियत यह है कि यह सैटेलाइट सिस्टम की मदद से घनी आबादी वाले इलाके में 50 किमी की दूरी से भी सटीक निशाना लगा सकता है।