India China Dispute: पूर्वी लद्दाख में 6 महीने बाद मिली बड़ी कामयाबी, भारत और चीन समयबद्ध तरीके से पीछे हटाएंगे सेना
India China Dispute: भारत और चीन के बीच बीते 6 महीने से सीमा पर चल रहा विवाद आखिरकार सुलझने की कगार पर पहुंच गया है।;
India China Dispute: भारत और चीन के बीच बीते 6 महीने से सीमा पर चल रहा विवाद आखिरकार सुलझने की कगार पर पहुंच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों की सेनाएं समयबद्ध तरीके से विवादित क्षेत्रों पर पीछे हटेगी। अब तक भारत और चीन के बीच कई बार कोर कमांडर की बातचीत भी हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में विवादित क्षेत्रों पर समयबद्ध तरीके से विवादित क्षेत्रों से दोनों देशों की सेनाएं हटेगी। इन जगहों से सेना और हथियारों को पीछे हटाने पर सहमति बन गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के प्रस्ताव के तहत 1 दिन में सेना को हटाने और वहीं दूसरी तरफ पूर्वी लद्दाख की पेंगोंग झील और उसके आसपास के विवादित क्षेत्रों पर तैनात सैनिकों को वापसी और दोनों पक्षों के द्वारा विवादित क्षेत्र पर शांति बनाए रखें जैसे मामले पर सहमति बन रही है।
वहीं दूसरी तरफ बीते 6 नवंबर को चुशुल में भारत और चीनी सैनिकों के बीच आठवें दौर की बातचीत हुई। जो बेनतीजा रही। लेकिन उसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध सुलझने की कगार पर पहुंच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत और चीनके बीच कोर कमांडरों की अगली बातचीत में समझौते पर पहुंचने की पूरी उम्मीद है।
ऐसे में 9वीं वार्ता भारत और चीन के बीच एक अहम फैसला लेकर आएगी। पूर्वी लद्दाख में कई इलाकों में भारतीय सेना के करीब 50,000 से ज्यादा जवान तैनात हैं और ठंड के मौसम में अभी भी भारतीय सेना के जवान डटे हुए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चीन ने अपने जवान भी तैनात किए हुए हैं और समझौता होने पर पहले कदम के तौर पर 3 दिनों के अंदर हथियार, टैंक को हटाया जाएगा।