India China Faceoff: एलएसी पर स्थिति तनावपूर्ण, भारतीय वायुसेना की हवाई गतिविधियां बढ़ी

India China Faceoff: भारत और चीन के बीच विवादों का दौर थमता हुआ नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लद्दाख के कई इलाकों में भारतीय वायुसेना की गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी हुई है।;

Update: 2020-09-09 13:16 GMT

India China Faceoff: भारत और चीन के बीच विवादों का दौर थमता हुआ नहीं दिख रहा है। जानकारी मिल रही है कि एलएसी पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, लद्दाख के कई इलाकों में भारतीय वायुसेना की गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है।

चीनी सेना ने लगाए थे आरोप

भारत और चीन के बीच का विवाद मंगलवार को एक बार फिर से बढ़ गया। चीन ने भारतीय सैनिकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय सेना ने चीनी सीमा को पार करने की कोशिश की। हालांकि भारत ने चीन द्वारा लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथी ही ये भी कहा कि भारत हर संभव कोशिश कर रहा है कि दोनों देशों के बीच माहौल सामान्य हो जाए, लेकिन शायद चीन ऐसा नहीं चाहता। भारत ने कहा कि चीन लगातार उकसावे की रणनीति अपना रहा है और माहौल को तनावपूर्ण बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

वायुसेना की गतिविधियां बढ़ी

इसके साथ ही एलएसी पर वायुसेना की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख के आसपास के इलाकों में सुखोई और मिग के साथ-साथ कई अन्य विमानों की गतिविधियां देखी गई है। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय सैनिक सीमा पर हर स्थिति के लिए तैयार हैं। साथ ही जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Tags:    

Similar News