India China: भारत-चीन विवाद पर रूस का बड़ा बयान, कहा- हम मध्यस्थता नहीं करेंगे, दोनों देश आपस में बातचीत कर मामला समझाएं
India China: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पहले अमेरिका ने मध्यस्थता की बात की थी और अब चीन के भी मध्यस्थता कराने की अफवाह जोर पकड़ रही हैं।;
India China: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पहले अमेरिका ने मध्यस्थता की बात की थी और अब चीन के भी मध्यस्थता कराने की अफवाह जोर पकड़ रही हैं। इस दौरान चीन ने बयान दिया है कि भारत और चीन विवाद में रूस मध्यस्थता नहीं करेगा। चीन ने रूस ने बातचीत के दौरान कहा कि दोनों देश आपस में बातचीत करके मामला सुलझाएं।
मंगलवार को दिल्ली में रूसी उप-प्रमुख रोमन बाबूसकिन ने कहा कि रूस को इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय और चीनी दोस्त बातचीत के माध्यम से पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पाएंगे।
आगे कहा कि हमें यह जानने के लिए बहुत प्रोत्साहन मिला कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने चीनी समकक्ष से मिले, साथ ही डॉ। जयशंकर भी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आयोजन में अपने चीनी समकक्ष से मिलेंगे। हम इन चर्चाओं के सकारात्मक परिणाम देखकर बहुत खुश होंगे।
रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन कि विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री के अलावा रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक आज शाम 6 बजे शुरू होगी।
बैठक से पहले रूस ने भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा कि हम दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं करेंगे। दोनों देशों को आपस में बातचीत कर मामला सुलझाना चाहिए। इससे पहले अमेरिका ने भी भारत से रूस के साथ मध्यस्थता की बात कही थी।
वहीं उससे पहले अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की बात भी कह चुका है। लेकिन भारत सरकार ने मध्यस्था की बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि रूस की राजधानी मॉस्को में बैठक के दौरान भारत और रूस के विदेश मंत्री कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामले भी शामिल है भारत चीन सीमा विवाद पर रूस ने फ़िलहाल के लिए दूरी बना दी है।