भारत में आएगी कोरोना की चौथी लहर! Sub-Variant BF.7 मरीजों के ग्राफ में हुई वृद्धि, जानें कहां आए सबसे ज्यादा मामले
चीन और अमेरिका के बाद अब भारत पर कोरोना महामारी का संकट मंडराने लगा है। जो ऑमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BF.7 (Sub-Variant BF.7) चीन और अमेरिका में आतंक मचा रहा है। सब-वेरिएंट के भारत में भी मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। तो चलिए जानते हैं कितने आए नए मामले।;
दुनिया भर में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का प्रकोप जारी है। चीन और अमेरिका में जो कहर बरपा रहा है वह ऑमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BF.7 (Sub-Variant BF.7) है। जो अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। इसे देखते हुए भारत ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। लेकिन फिर भी Omicron के सब-वेरिएंट BF.7 ने भारत में दस्तक दे दी है।
देश में अबतक सब-वैरिएंट के 11 मामले सामने आ चुके है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर परीक्षण के दौरान 24 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 11 कोरोना वेरिएंट सब-वेरिएंट पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 19,227 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 124 अंतरराष्ट्रीय यात्री पॉजिटिव पाए गए और उन्हें पृथक किया गया। 124 सकारात्मक नमूनों में से 40 के जीनोम अनुक्रमण परिणाम प्राप्त हुए, जिनमें से XBB.1 सहित अधिकतम 14 नमूनों में XBB पाया गया। बीएफ 7.4.1 एक नमूने में पाया गया है।
वही आज बंगाल में अब कोविड (COVID-19) के सब वेरियंट बीएफ.7 के चार मामले मिले हैं। इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। संक्रमित पाए गए सभी लोग हाल ही में अमेरिका से लौटे थे। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी। स्वास्थ्य के अधिकारी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका से लौटे चार लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से पुष्टि हुई है कि वे कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित है। उन्होंने बताया कि फिलहाल चारों मरीजों की हालत स्थिर है।
उन्होंने कहा कि चार लोगों में तीन नदिया जिले के हैं जो एक ही परिवार के हैं जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में कोलकाता में ही रहता है। उन्होंने कहा कि पता चला कि इन चारों संक्रमित मरीजों (Infected Patients) के संपर्क में कुल 33 लोग आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी 33 लोग स्वस्थ हैं और हम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अबतक भारत में सब-वैरिएंट XXB.1.5 के 11 मामले पाए गए हैं। इनमें से चार कोलकाता, तीन गुजरात के हैं। बाकी दो मामले कर्नाटक और दो राजस्थान के है।