वित्त मंत्री देश की अर्थव्यवस्था पर बोलीं- चिंता हर किसी को, मैं सिर्फ अपना काम कर रही

देश में बढ़ते प्याज के दामों पर उन्होंने कहा कि सरकार प्याज का आयात कर रही है, कई जगाहों पर प्याज के दाम कम हो गए हैं।;

Update: 2019-12-13 12:13 GMT

नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बयान दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्‍या है, मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहती हूं। मैं सिर्फ अपना काम कर रही हूं। वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्थी की फिक्र हर किसी को है। वित्त मंत्री ने राजस्‍व के लिए जीएसटी दरों को बढ़ाने की बात पर कहा कि मेरे दफ्तर को छोड़कर हर जहग पर इसी चर्चा है। 

देश में बढ़ते प्याज के दामों पर उन्होंने कहा कि सरकार प्याज का आयात कर रही है, कई जगाहों पर प्याज के दाम कम हो गए हैं। हमारे पास मंत्रियों के ग्रुप की बैठक है, जो लगभग 1-2 दिनों के अंतराल के आधार पर समीक्षा कर रही है और यह तय कर रही है कि आयात के अन्य मुद्दों को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि प्याज एक बहुत जल्द खराब होने वाली वस्तु है। कुछ स्थानों पर बारिश और बाढ़ की वजह से फसल खराब हो गई। कुछ जगाहों पर फसल की सीमा कम थी और इसलिए प्याज का उत्पादन कम रहा। इस वजह से प्याज की कमी हो गई। सरकार जल्द से जल्द प्याज को बाजार में आयात करने और लाने के लिए कदम उठा रही है।

वित्त मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान 'रेप इन इंडिया' पर भी प्रतिक्रिया दी है। हम महिलाओं और उनकी गरिमा के बारे में बात कर रहे हैं। यह शर्म की बात है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता महिलाओं की गरिमा के बारे में भूल जाते हैं।

निर्मला सीतारमण से पहले प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की शुरुआत मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को बूस्‍ट देने को लिए गए फैसलों और उपलब्‍धियों का भी जिक्र किया। सुब्रमण्यन के मुताबिक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रही है। इसके लिए हमारे पास एक सुनियोजित रणनीति है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News