Big Breaking : देश की विकास दर पहली तिमाही में रही पांच फीसदी, 0.8 फीसदी की रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई

देश की धीमी अर्थव्यवस्था (Slow Economy) का असर विकास दर (GDP) पर पड़ा है। पहली तिमाही में विकास दर पांच फीसदी रही है।;

Update: 2019-08-30 12:16 GMT

वैश्विक स्तर पर मंदी का असर देश की विकास दर पर पड़ा है। देश की अर्थव्यवस्था मंदी होने के कारण पहली तिमाही में विकास दर (GDP) में गिरावट दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर 5 फीसदी रही है।

विश्व की दो आर्थिक शक्ति चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनाव चल रहा है। जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है जिससे भारत भी अछूता नहीं है। अमेरिका और चीन के ट्रेड वार के चलते भारत की विकास दर पहली तिमाही में कम रही है। अप्रैल से लेकर जून तक की पहली तिमाही में विकास दर 5 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि 2018-19 वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही जनवरी सो मार्च में यह 5.8 फीसदी रही थी।

सात साल में सबसे कम

जीडीपी पिछले सात साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले मनमोहन सरकार के समय पांच फीसदी से कम रही थी। 2012 में अप्रैल से जून के बीच 4.9 फीसदी रही थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News