कोहरे के कारण थमी ट्रेनों की रफ्तार, 12 घंटे की देरी से चल रही कई गाड़ियां, 354 ट्रेनें हुई रद्द

उत्तर भारत (Cold in North India) के कई राज्यों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा हैं। इसी के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने शुक्रवार को 354 ट्रेनें रद्द की हैं।;

Update: 2023-01-13 05:05 GMT

उत्तर भारत (Cold in North India) के कई राज्यों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर भारतीय रेल सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे ने रेल परिचालन व्यवस्था (Rail Operating System) को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने शुक्रवार को 354 ट्रेनें रद्द की हैं।

इसमें से 307 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द (Trains Cancelled) किया गया है, जबकि 47 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इससे पहले कल 368 ट्रेनें को रद्द किया गया था। रद्द की गई ट्रेनों में महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, असम, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना और गुजरात से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 43 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और चार ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

ये हैं लिस्ट

भारतीय रेलवे द्वारा आज रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें में 01605 पठानकोट-ज्वालामुखी रोड, 03592 आसनसोल जंक्शन-बोकारो स्टील सिटी, 04041 दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर, 04042 फारुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 04319 लखनऊ-शाहजहांपुर, 04424 जींद जंक्शन-दिल्ली, 04909 दिल्ली जंक्शन-पानीपत, 05035 सीवान जंक्शन-गोरखपुर,11842 कुरुक्षेत्र जंक्शन - खजुराहो, 12216 गरीबरथ बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय रोहिल्ला, चंडीगढ़ - अमृतसर, 12242 अमृतसर जंक्शन-चंडीगढ़, 12318 अमृतसर जंक्शन - कोलकाता टर्मिनल, 01620 शामली - दिल्ली, 04030 फरुखनगर - दिल्ली सराय रोहिल्ला, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर, 12505 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल, 12506 पूर्वोत्तर एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या, 12884 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड एक्सप्रेस और 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News