कोरोना वैक्सीनेशन में अमेरिका से आगे निकला भारत, अब तक लगाई 32.36 करोड़ डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मीडिया को बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन में आज हम अमेरिका से आगे निकल गए हैं। अब तक भारत में 32,36,63,297 लोगों को वैक्सीन डोज दी गई हैं। बीते रविवार को सिर्फ एक दिन में 17, 21 268 लोगों को वैक्सीन दी गई। अब भारत दुनियाभर में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला अव्वल देश बन गया है। ज;

Update: 2021-06-28 08:25 GMT

भारत में 21 जून के बाद से वैक्सीनेशन अभियान में तेजी देखने को मिली और 28 जून तक देश में 32 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मीडिया को बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन में आज हम अमेरिका से आगे निकल गए हैं। अब तक भारत में 32,36,63,297 लोगों को वैक्सीन डोज दी गई हैं। बीते रविवार को सिर्फ एक दिन में 17, 21 268 लोगों को वैक्सीन दी गई। अब भारत दुनियाभर में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला अव्वल देश बन गया है। जबकि अमेरिका में अभी 32.33 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत का टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। उन सभी को बधाई जो इस प्रयास को चला रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता सभी के लिए टीके, सभी के लिए नि:शुल्क है।


जानकारी के लिए बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 27 जून को भारत में 17.21 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई। इसके साथ, देश में कोविड-19 वैक्सीन खुराक की संख्या 32.36 करोड़ के पार हो गई है। टीकाकरण अभियान के 163वें दिन 27 जून को 13.9 लाख लोगों को पहली डोज और 3.3 लाख लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 

Tags:    

Similar News