200 Cr Corona Vaccines: भारत ने छुआ कोरोना के 200 करोड़ टीकों का आंकड़ा, पीएम मोदी ने मेडिकल स्टाफ को दी बधाई
भारत ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दौरान 200 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज लगा दी हैं।;
देश में कोरोना की रोकधाम को लेकर एक बार फिर भारत (India) ने टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) में इतिहास रच दिया है। भारत ने रविवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दौरान 200 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज (200 crore Covid-19 vaccine dose) लगा दी हैं। इस काम को मेडिकल स्टाफ ने सिर्फ 18 महीने के अंदर ही किया है, जब टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को देश में शुरू हुआ था।
इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। सभी भारतीयों को 200 करोड़ वैक्सीन डोज के आंकड़े को पूरा करने पर बधाई। हमें उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को तेज गति के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बीते दिन ट्वीट कर कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इतिहास रचने वाला है। 2 अरब डोज का काउंटडाउन शनिवार को शुरू हुआ। जब स्वास्थ्य मंत्राललय ने आंकड़े बताते हुए कहा कि अभी तक 199.71 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 98 फीसदी युवाओं ने पहली डोज ले ली है और वहीं 90 फीसदी लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि 27 अगस्त 2021 पहली बार था, जब एक दिन में 1 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई थी। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा 2.5 करोड़ डोज 17 सितंबर 2021 को ही देने का इतिहास है, इसी दिन पीएम का जन्मदिन भी था। लेकिन बूस्टर डोज को लेकर लोगों में कोई उत्साह नहीं है। भारत में 21 अक्टूबर 2021 को कोरोना के टीकाकरण की संख्या 100 करोड़ तक पहुंच गई और फिर यह लक्ष्य 277 दिनों में पूरा हो गया, जबकि 100 से 200 करोड़ तक पहुंचने में इतने ही दिन लगे हैं।