Tokyo Olympic: पीएम मोदी ने भी देखा India vs Belgium Hockey मैच, बोले- भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व
सीआरपीएफ के एक जवान ने बताया कि हम चाहते हैं कि भारत बेल्जियम टीम को हराकर गोल्ड मेडल लाए।;
Tokyo Olympic: इस वक्त पूरे देश के खेल प्रेमी टोक्यो ओलंपिक में भारत बनाम बेल्जियम हॉकी मैच (India vs Belgium Hockey Match) देख रहे हैं। दूसरे हाफ के बाद भारत और बेल्जियम की टीमें 2-2 गोल दाग चुकी हैं। पूरा भारत चाहता है कि भारत इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचे। लेकिन भारत टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में 5-2 से बेल्जियम से हारा। भारतीय टीम अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी।
बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हॉकी मैच देखा और भारतीय हॉकी टीम की जीत के लिए दुआएं भी कीं। पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं टोक्यो ओलंपिक में चल रहा India vs Belgium Hockey Men's Semi Final मैच देख रहा हूं। अपनी टीम पर और उनके कौशल पर गर्व है। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
बेल्जियम से हार के बााद पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि लिखा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है। टोक्यो ओलंपिक में हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
भारत बेल्जियम टीम को हराकर गोल्ड मेडल लाए
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीआरपीएफ जवानों ने बेल्जियम के खिलाफ टोक्यो ओलंपिक सेमीफाइनल में खेल रही भारतीय हॉकी टीम को चीयर किया। सीआरपीएफ के एक जवान ने बताया कि हम चाहते हैं कि भारत बेल्जियम टीम को हराकर गोल्ड मेडल लाए।
पंजाब में पुरुष हॉकी टीम के परिवार के सदस्य गुरजंत सिंह अमृतसर में अपने घर पर भारतीय टीम के लिए चीयर करते हुए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक सेमीफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ एक्शन में है।
भारतीय महिला हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर ओलंपिक के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर के गोल और गोलकीपर सविता की अगुवाई में रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां विश्व में नंबर दो आस्ट्रेलिया को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करके नया इतिहास रचा।