Olympics 2036: भारत में हो सकता है 'ओलंपिक 2036' का आयोजन, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया ये बड़ा दावा

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा। गुजरात में अहमदाबाद अपने विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे के कारण मेजबान शहर होगा।;

Update: 2022-12-28 07:38 GMT

भारत में ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है। इसका दावा खुद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा पेश करेगा। अगले साल सितंबर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक के दौरान आईओसी को इसका रोडमैप पेश किया जाएगा। अनुराग ठाकुर का कहना है कि अब समय आ गया है कि भारत को खेलों का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और अब समय आ गया है कि हम ओलंपिक खेलों का आयोजन कर भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाएं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ओलंपिक खेलों की मेजबानी गुजरात के अहमदाबाद में करने के भारतीय ओलंपिक संघ के प्रस्ताव का समर्थन करेगी। अहमदाबाद में खेलों का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि यहां विश्व स्तरीय खेल सुविधा उपलब्ध हैं। भारत ने 1982 में एशियाई खेलों और 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। अब ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने की बारी भारत की है।

इन खेलों की भारत करेगा मेजबानी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भारत जी20 प्रेसीडेंसी जैसे बड़े आयोजन का सफल आयोजन कर सकता है तो मुझे यकीन है कि भारत सरकार भी ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करा सकती है। हम भारतीय ओलंपिक संघ के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। हम जानते हैं कि 2032 तक ओलंपिक खेलों की मेजबानी तय हो चुकी है। लेकिन 2036 के लिए हम दावा करेंगे। हम ऐसा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। YONEX SUNRISE India Open 2023 भारत में 17 से 22 जनवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। वहीं, भारत 15 से 31 मार्च तक महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इसके अलावा भारत में 28 मार्च से 2 अप्रैल तक एशियन रेसलिंग मीट का भी आयोजन होने जा रहा है।

Tags:    

Similar News