भारतीय मछुआरे को गोली मारकर पाकिस्तान ने तोड़े नियम, एक्शन में आया भारत

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (Pakistani Maritime Security Agency) द्वारा गोलीबारी की घटना में एक भारतीय मछुआरा (Indian fisherman) मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। इसको लेकर पाकिस्तान की समझ पर भारत अपना विरोध दर्ज कराएगा।;

Update: 2021-11-08 05:03 GMT

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (Pakistani Maritime Security Agency) द्वारा गोलीबारी की घटना में एक भारतीय मछुआरा (Indian fisherman) मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। इसको लेकर पाकिस्तान की समझ पर भारत अपना विरोध दर्ज कराएगा। भारतीय मछुआरे श्रीधर चमरे (Sridhar Chamre) की गुजरात में एक पंजीकृत मछली पकड़ने वाली नाव-जल परी पर पाक एजेंसियों द्वारा की गई गोलीबारी में मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 6 नवंबर को हुई, जहां पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बिना वजह मछली पकड़ने वाली एक नाव पर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। फायरिंग में घायल हुए मछुआरे का इलाज गुजरात (Gujrat) के ओखा के एक अस्पताल में चल रहा है। वही इस घटना पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी (United Nations Convention on the Law of the Sea) का स्पष्ट उल्लंघन है।

सूत्रों ने बताया हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा हम इस मुद्दे को पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक रूप से उठाने जा रहे हैं। वही इस मामले पर जांच की जा रही है। वही पाकिस्तान दावा कर रहा है कि नाव ने "अवैध रूप से" पाकिस्तानी क्षेत्र पर "अतिक्रमण" करने की कोशिश की। इस पर कारवाही करते हुए "पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जहाजों ने घुसपैठ करने से रोका। कई चेतावनी देने बावजूद नाव के तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

जिसके बाद हवा गोलियां चलाई लेकिन फिर भी नाव ने अपना इंजन बंद नहीं किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने नाव पर फायरिंग की जिसके बाद वह रुक गई। जिसमें एक भारतीय नागरिक (Indian national) की मौत हो गयी है, और 6 भारतीयों से पूछताछ करने के लिए हिरासत में ले लिया गया है। 

Tags:    

Similar News