Indian Railway: रेलवे बोर्ड ने अलग-अलग जोन के लिए 39 नई ट्रेनों को दी मंजूरी, जल्द होगा तारीख का ऐलान

Indian Railway: फेस्टीव सीजन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 39 नई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एसी ट्रेन, एक्सप्रेस, दुरंतो, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। जिसका जल्द ही ट्रेन शुरू करने की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।;

Update: 2020-10-07 14:58 GMT

Indian Railway: फेस्टीव सीजन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 39 नई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एसी ट्रेन, एक्सप्रेस, दुरंतो, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। जिसका जल्द ही ट्रेन शुरू करने की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

रेलवे मंत्रालय ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए अलग-अलग जोन में नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ट्रेनों को शुरू करने की तारीख पर विचार किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। 

हाल ही में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा था कि भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 15 से 30 नवंबर तक फेस्टिव सीजन के दौरान 200 से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। जिसे धीरे-धीरे कर इन ट्रेनों की लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा।

39 स्पेशल ट्रेनों की जारी लिस्ट 

1. लोकमान्य तिलक टर्मिन्स-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस (12171/12172) - इसे सप्ताह में दो दिन चलाया जाएगा।

2. लोकमान्य तिलक टर्मिन्स-लखनऊ एसी एक्सप्रेस (22121/22122)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

3.अजनी-पुणे एसी एक्सप्रेस (22123/22124)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

4. नागपुर-अमृतसर एसी एक्सप्रेस (22125/22126)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

5. कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एसी एक्सप्रेस (12519/12520)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

6.कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस (12551/12552)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

7.निजामुद्दीन-पुणे एसी एक्सप्रेस (12493/12494)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

8.आनंद विहार-नहारलगून एसी एक्सप्रेस (22411/22412)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

9.नई दिल्ली-कटरा एसी एक्सप्रेस (22461/22462)- इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा।

10.बाड़मेर-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस (14805/14806)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

11. सिकंदराबाद-शालीमार एसी एक्सप्रेस (12773/12774)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

12.लिंगमपल्ली-काकिनाड़ा टाउन एसी एक्सप्रेस (12775/12776)-  इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा।

13. सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम एसी एक्सप्रेस (12783/12784)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

14.संतरागाछी-चेन्नई एसी एक्सप्रेस (22807/22808)- इसे सप्ताह में दो दिन चलाया जाएगा।

15. हावड़ा-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस (22863/22864)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

16.चेन्नई-मदुरई एसी एक्सप्रेस (20601/20602)- इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा।

17.बांद्रा-भुज एसी एक्सप्रेस (22903/22904)- इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा।

18.भुवनेश्वर-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस (22805/22806)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

19.भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी दुरंतो (12281/12282)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

20. निजामुद्दीन-पुणे एसी दुरंतो (12263/12264)- इसे सप्ताह में दो बार चलाया जाएगा।

21. हावड़ा-पुणे एसी दुरंतो (12221/12222)- इसे सप्ताह में दो बार चलाया जाएगा।

22.चेन्नई- निजामुद्दीन एसी दुरंतो (12269/12270)- इसे सप्ताह में दो बार चलाया जाएगा।

23.डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी (20503/20504)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

24.डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी (20505/20506)- इसे सप्ताह में दो बार चलाया जाएगा।

25.मुबंई सेंट्रल-निजामुद्दीन राजधानी (12953/12954)- इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा।

26. बांद्रा-निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस (12247/12248)- इसे सप्ताह में एक बार चलाया जाएगा।

27. बेंगलुरु-चेन्नई शताब्दी (12028/12027)- इसे मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन चलाया जाएगा।

28.मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी (12009/12010)- इसे रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलाया जाएगा।

29.चेन्नई-कोयंबटुर शताब्दी (12243/12244)- इसे मंगलवार छोड़कर प्रतिदिन चलाया जाएगा।

30.नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी (12001/12002)- इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा।

31. नई दिल्ली अमृतसर शताब्दी (12011/1212)- इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा।

32. नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी (12017/12018)- इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा।

33. नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी (12029/12030)- इसे गुरुवार छोड़कर प्रतिदिन चलाया जाएगा।

34. हावड़ा-रांची शताब्दी (12019/12020)- इसे रविवार छोड़कर प्रतिदिन चलाया जाएगा।

35. नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत (22439/22440)- इसे मंगलवार छोड़कर प्रतिदिन चलाया जाएगा।

36. जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर (12985/12986) इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा।

37. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रेल डबल डेकर (12932/12931) इसे रविवार छोड़कर प्रतिदिन चलाया जाएगा।

38. चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर (22625/22626)-इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा।

39. विशाखापट्टनम-तिरुपति डबल डेकर (22707/22709)- सप्ताह में तीन बार चलाया जाएगा।

17 अक्टूबर से शुरू होगा तेजस एक्सप्रेस

उधर, देश की कॉरपोरेट सेक्टर की पहली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। यह देश की पहली ट्रेन है जिसके लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा देना होगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) इस ट्रेन की बुकिंग आठ अक्टूबर से शुरू करेगा।

यात्रियों को ट्रेन में खाना भी दिया जाएगा। इसके पहले लखनऊ से नई दिल्ली के लिए तेजस ट्रेन की शुरुआत हुई थी। 


Tags:    

Similar News