दिग्विजय सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं : इंद्रेश कुमार

आरएसएस (RSS) नेता इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) ने कहा है कि दिग्विजय सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं है।;

Update: 2019-09-17 12:13 GMT

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनपर निशाना साधा है। इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) ने कहा है कि दिग्विजय सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं है। 

दिग्विजय सिंह ने दिया बयान

दिग्विजय सिंह ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि लोग भगवा कपड़े पहनकर चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों के अंदर रेप हो रहे हैं। क्या यही हमारा धर्म है। जिन्होंने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद उनकी चारों तरफ जमकर आलोचना हो रही है। 

आपको बता दें कि ऐसा पहला बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने संघ पर विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुसलमानों से ज्यादा गैर मुस्लिम आईएसआई के जासूस हैं। आर्टिकल 370 पर भी उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने आग में हाथ डाला है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News