International Yoga Day 2019 : पीएम मोदी ने बताया ध्यान के फायदे, जानें कैसे करें
International Yoga Day 2019 : पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ध्यान योगाभ्यास का महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि ध्यान सतत चिंतन या मनन की एक कला है। ध्यान शांति खोजने में सबसे मददगार है।;
International Yoga Day 2019 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 में 21 जून (21 June) को मनाया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी का योग वीडियो (PM Modi Yoga Video) आज गुरूवार को जारी किया गया। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @narendramodi से जारी किए गए वीडयो में पीएम मोदी ने योगाभ्यास के महत्वपूर्ण अंग ध्यान के बारे में बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हूए कहा कि ध्यान योगाभ्यास का महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि ध्यान सतत चिंतन या मनन की एक कला है। ध्यान शांति खोजने में सबसे मददगार है। ध्यान एक विश्राम की प्रक्रिया है। ध्यान से हम अपने किसी भी कार्य को एकाग्रता से पूरा कर सकते हैं। पीएम मोदी ने ध्यान के तरिके (How to do Meditition), ध्यान के लाभ ध्यान के लाभ (Benefits Of Meditation) के बारे में बताया। ससे पहले पीएम मोदी ने 'उष्ट्रासन', 'त्रिकोणासन', 'ताड़ासन', 'वृक्षासन', 'अर्ध चक्रासन', 'पादहस्तासन', भद्रासन, वक्रासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, शशांकासन शलभासन, सूर्य नमस्कार और सेतुबंधासन के फायदे बताए थे। इस सीरिज में पीएम मोदी रोज अलग-अलग योगासनों के बारे में विस्तार से बताते हैं। विश्व योग दिवस (World Yoga Day) पर पिछले साल भी पीएम ने योगासन के कई वीडियो ट्वीट किए थे। आइए जानते हैं ध्यान (Meditition) का अभ्यास कैसे करें।
ध्यान योगाभ्यास का सबसे महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। #YogaDay2019 pic.twitter.com/zQXV6XXzWu
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2019
ध्यान करने का तरिका (How to do Meditition)
1. ध्यान करने के लिए सुबह चार बजे से शाम 4 बजे का समय सबसे उपयुक्त होता है।
2. ध्यान एकांत जगह पर करना चाहिए जहां कोई आपका ध्यान न भटका सके। एकदम फ्री होकर बैठे, किसी तरह का शरीर पर दबाव न हो।
3. ध्यान करते वक्त सामान्य तरिके से सांस लें और सांस छोड़ते वक्त शरीर के बाहर की गतिविधियों पर गौर करें। यदि मन भटकता है तो दोबारा करें।
4. रीढ़ की हड्डी एकदम सीधे करके बैठें। कंधे व गर्दन पर ज्यादा तनाव न दें। सामान्य स्थिति में बैठें।
5. ध्यान से पहले पेट खाली होना चाहिए।
6. ध्यान एकदम ढीले व आरामदायक वस्त्रों में किया जाता है।
7. ध्यान के दौरान आंखें बंद रखें जिससे कि बाहरी चीजों पर ध्यान न बंटे।
8. अभ्यास खत्म होते ही धीरे-धीरे आंख खोलिए। अब आपको ताजगी व स्फूर्ति का एहसास होगा।
ध्यान के लाभ (Benefits Of Meditation)
1. ध्यान तनाव कम करता है।
2. बात-बात पर चिंतित होना व गुस्सा करना कम कर देता है।
3. स्वास्थ्य ठीक रहता है। ध्यान करने वाला मानसिक रूप से मजबूत होता है।
4. ध्यान करने वाले व्यक्ति में एकाग्रता होती है। इससे भूलने की समस्या दूर हो जाती है।
5. ध्यान आपको दयालु बना देता है।
6. बुरी आदतों को छोड़ने में सहायक होता है।
7. नींद अच्छी आती है।
8. ध्यान से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App