Photos : मुंबई के वर्सोवा में इरफान खान का अंतिम संस्कार, 20 लोगों को मिली जाने की इजाजत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इरफान खान के शव को वर्सोवा के कब्रिस्तान में ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए।;

Update: 2020-04-29 11:07 GMT

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का बुधवार को लॉक डाउन के बीच मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। इस खबर के बाद बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। लॉक टाउन उनके बीच इरफान खान का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा में किया। यहीं पर उन्हें सुपुर्द ए खाक किया। 


 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इरफान खान के शव को वर्सोवा के कब्रिस्तान में ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए। थोड़ी देर में उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया जाएगा लॉक डाउन की वजह से उनके अंतिम यात्रा में ज्यादा लोगों को जाने की इजाजत नहीं मिली।  


फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार ने ट्वीट कर इरफान खान के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था मेरे प्यारे दोस्त इरफान तुम लड़े लड़े और बहुत बड़े मैं तुम पर हमेशा गर्व महसूस करूंगा शांति ओम शांति। इरफान खान तुम्हें सलाम। जिसके बाद मीडिया में खबर आई कि इरफान खान का निधन हो गया। 

53 साल की उम्र में इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते 1 साल से वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कैंसर का इलाज कराने के लिए वह लंदन भी गए थे। इलाज के बाद वह भारत वापस लौटे। जिसके बाद वह लगातार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में डेली रूटीन चेकअप के लिए जाया करते थे और इसी दौरान उन्होंने अपने फिल्म इंग्लिश मीडियम शूटिंग पूरी की थी। जो रिलीज की गई।

Tags:    

Similar News