जम्मू कश्मीर: ITBP के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, फिर खुद को गोलीमार किया सुसाइड, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान ने शनिवार को अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन जवान घायल हुए हैं और बाद में खुद को भी गोली मार ली।;

Update: 2022-07-16 13:58 GMT

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के उधमपुर (Udhampur) में एक हैरान कर देने वाले वारदात आईटीबीपी (ITBP) से आई है। जहां एक भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान ने शनिवार को अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन जवान घायल हुए हैं और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के इस मामले में आदेश दे दिए गए हैं। अमरनाथ ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवान ने अपने तीन साथियों को घालय कर दिया और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि आईटीबीपी का जवान जो शनिवार की शाम को अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर था। उधमपुर सिटी में देविका घाट के किनारे पर बने एक सामुदायिक केंद्र के अंदर बहस हुई थी।

इसी बात से गुस्से में नाराज जवान ने फायरिंग कर दी और तीन जवानों को घायल कर दिया और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान भूपेंद्र सिंह के तौर पर हुई है और अन्य जो तीन जवान घायल हुए हैं, उनमें दल राम, अखलाक मलिक और रजनीकांत हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि घायल जवानों को इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने समुदायिक हॉल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों और मृतकों के नामों के बारे में अधिकारियों ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। सबसे हैरानी की बात ये है कि राज्य में यह बीते 24 घंटे के अंदर हुई दूसरी घटना है। 

Tags:    

Similar News