Assam: कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला अरेस्ट, पुजारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला

Congress MLA Arrested: कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला ने संतो और पुजारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की। इस मामले में असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।;

Update: 2023-11-08 04:04 GMT

Congress MLA Arrested: असम के जालेश्वर से कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को दिसपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भेटापारा के एक निवासी ने पुजारियों, नामघरियाओं और संतों के बारे में बेहद अप्रिय टिप्पणी करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। दिसपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की 295(ए), 153ए(1), 505(2) के तहत मामला दर्ज किया था। विधायक को एक प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस भी जारी किया था।

कांग्रेस विधायक ने क्या कहा

कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला ने एक सभा के दौरान नफरत को बढ़ावा देने वाला भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी बलात्कार होता है, हमेशा एक साधु (हिंदू पुजारी) या नामघोरिया (वैष्णव प्रार्थना घर के देखभालकर्ता) शामिल होते हैं। वे हिंदू पुजारियों द्वारा किए गए अपने पापों को छिपाने के लिए मुसलमानों पर आरोप लगाते हैं। नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि विधायक ने जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण रूप से यह भाषण दिया है और इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके अलावा, इस भाषण के कारण विधायक ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया है। इस बीच, असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने 7 नवंबर को पुजारियों, नामघरिया और संतों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अपने गोलपारा विधायक आफताबउद्दीन मोल्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कांग्रेस विधायक को जारी नोटिस में कहा गया कि 4 नवंबर 2023 को गोलपाड़ा जिले में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में आपने अपने भाषण में पुजारियों, नामघरियाओं, संतों के बारे में बेहद अप्रिय टिप्पणी की, जिस पर असम के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक राजनीतिक दल होने के नाते, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नफरत फैलाने और धार्मिक और सांप्रदायिक जहरीली टिप्पणियों के कार्यों के पूरी तरह से खिलाफ है। 

Tags:    

Similar News