जम्मू कश्मीर: अब पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन, पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान रेंजर्स ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारतीय सेना ने जवाब दे रही है।;

Update: 2019-09-14 10:39 GMT

जम्मू कश्मीर में भारत और पाकिस्तान की सीमा पर आज सुबह से कई इलाकों में सीजफायर के उल्लंघन की खबरे सामने आ रही हैं। अब पुंछ जिले में पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर हमला बोल दिया है।

एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान रेंजर्स ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारतीय सेना ने जवाब दे रही है। वहीं सुबह राजौरी, पुंछ और बालाकोट सीमा से भी फायरिंग की खबरे आई थी। 

भारतीय सेना ने हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग का जवाब देते हुए दो सैनिकों को मार गिराया। जिसके बाद पाक रेंजर्स अपना साथियों के शव लेने के लिए सफेद झंडे का इस्तेमाल करते हुए आगे आए और शव लेकर वापस चले गए।

पाकिस्तान को चेतावनी

वहीं दूसरी तरफ एलओसी पर बिगड़े हालातों के देखते हुए राजौरी सेक्टर में लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि हम दुश्मन पर चढ़ाई करने के लिए सक्षम हैं। हमारे शांतचित्त और सक्रिय दृष्टिकोण से इस बात का पता चलता है। एलओसी पर घुसपैठ की सभी कोशिशों को नाकाम किया जा रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि पीओके के लोगों को उकसाने के लिए एलओसी के पार नेता लगातार कोशिश कर रहे हैं। ये सब एलओसी के पास आने की कोशिश है। लेकिन हमारी सेना नजर बनाए हुए है और कड़ा जवाब दे रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News