Breaking News: पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को उम्र कैद
गुजरात की जामनगर सेशंस कोर्ट हिरासत में हुई मौत मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को उम्रकैद की सजा सुनाई है।;
गुजरात की जामनगर सेशंस कोर्ट हिरासत में हुई मौत मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं उनके साथ एक अन्य पुलिस अधिकारी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
Jamnagar Sessions Court sentences former IPS officer Sanjeev Bhatt to life imprisonment under IPC 302 in 1990 custodial death case. #Gujarat pic.twitter.com/KMkrdDQGlr
— ANI (@ANI) June 20, 2019
साल 1990 में भारत बंद के दौरान जामनगर के एएसपी रहे संजीव भट्ट ने हिंसा के दौरान 133 लोगों को गिरफ्तार किया था। उसी दौरान हिरासत में एक शख्स की मौत गई थी। 30 साल पुराने मामले में संजीव भट्ट को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।
संजीव भट्ट के खिलाफ मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। जामजोधपुर में हुए दंगों के दौरान उस वक्त के एसएसपी संजीव भट्ट ने हिंसा करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद उनमें से एक शख्स प्रभुदास वैष्णानी की अस्पताल में मौत हो गई थी। भट्ट और उनके साथियों पर आरोप था कि उन्होंने पुलिस कस्टडी के दौरान उसकी पिटाई की थी।
बता दें कि 2011 में संजीव भट्ट को निलंबित कर दिया था और उसके बाद 2015 में ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया था। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भट्ट की तरफ से दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया था। जिसमें कोर्ट से अपील की गई थी कि वो 10 अतिरिक्त गवाहों के बयानों को भी सुने।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App