Janta Curfew Date and Time: जानें क्या है 'जनता कर्फ्यू' का समय, उसके बाद करना होगा 5 मिनट ये काम

पीएम मोदी ने लोगों से 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है।;

Update: 2020-03-21 10:46 GMT

Janta Curfew Date and Time: कोरोना वायरस को लेकर देश में लगातार मोदी सरकार अपना काम कर रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दो दिन पहले ही देश में जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। जो जनता के द्वारा जनता के लिए लगाया जाएगा।

पीएम मोदी ने लोगों से 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की और वहीं इसका पालन करने की भी अपील की। ये कर्फ्यू सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा। इस दौरान सभी लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

जनता कर्फ्यू का दिन, समय और अवधि

भारत में 22 मार्च सुबह 7 बजे से शाम बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसकी अवधि 10 घंटे की रखी गई है। इसके बाद सभी लोगों को अपने घरों के बाहर सिर्फ 5 मिनट के लिए हाथ में थाली या तालियां बजानी है। ये उन लोगों के लिए होंगी जो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। इसमें डॉक्टर, नर्स और उनका स्टाफ है। जो ऐसे नाजुक हालातों में काम करते हैं।

जनता कर्फ्यू और कर्फ्यू में अंतर

जनता कर्फ्यू और कर्फ्यू में बहुत बड़ा अंतर है। जनता कर्फ्यू लोगों का लोगों के लिए खुद पर लगाया गया कर्फ्यू होता है। जिसमें लोग अपने घरों में रहते हैं। इसमें अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो आप पर कोई एक्शन नहीं होता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कर्फ्यू होता है, जो सरकार की तरफ से लगाया जाता है। इसमें नियम तोड़ने वालों पर सरकार कार्रवाई करती है। 

Tags:    

Similar News