Japan Pm Shinzo Abe Dead: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने 5 बार की थी भारत की यात्रा, PM मोदी ने जताया दुख
Japan Pm Shinzo Abe Dead: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा देश के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कुल पांच बार भारत का दौरा किया है।;
Japan Pm Shinzo Abe Dead: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री आज सुबह चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए नारा शहर में पहुंचे थे। इसी दौरान एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने उनसे पीछे मुड़ने के लिए कहा, तभी उसने पूर्व पीएम के सीने में गोली मार दी। जिसके बाद वे नीचे गिर गए। उनके सिर से खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया था। गंभीर हालत में पूर्व पीएम को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया।
जहां करीब 6 घंटे के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि हमलावर ने उन्हें गोली क्यों मारी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा देश के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कुल पांच बार भारत का दौरा किया है। पूर्व पीएम भारत के दौरान गंगा आरती में भी शामिल हो चुके हैं। उन्होंने साबरमती आश्रम में बापू के आगे शीष भी झुकाया था।
बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भारत के साथ मजबूत रिश्ता है। शिंजो आबे ने अबतक कुल पांच बार भारत का दौरा किया है। शिंजो आबे पहली बार साल 2006 में उस समय भारत के दौरे पर आए थे जब वह जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी थे। साल 2006 में पहली बार जब वे पीएम बने तो उन्होंने साल 2007 में भारत का दौरा किया था। इसके बाद वे साल 2012 से साल 2020 के दौरान दूसरी बार प्रधानमंत्री रहते हुए 3 बार और बार भारत के दौरे पर आए थे। शिंजो आबे पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत के इतने दौरे किए हैं।
रिपोर्ट के अनुसरा, शिंजो आबे ने अपनी तीसरी भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए थे। उन्होंने पूजा की थाली हाथ में लेकर आरती भी की थी। इसके अलावा वे अहमदाबाद यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पीएम मोदी के साथ भारत के राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।
पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया, साथ में तस्वीर भी साधा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। श्री आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने "टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के पूर्व पीएम के निधन पर दुख जताया है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है, जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया। मनमोहन सिंह और राजनाथ सिंह के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया है।