कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और JDS के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का निधन, जानें राजनीतिक सफरनामा
कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और JDS के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का आज मंगलुरु में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से मंगलुरु के एजे अस्पताल में भर्ती थें।;
कर्नाटक के पूर्व राज्य मंत्री और JDS के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शेट्टी का आज मंगलुरु में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से मंगलुरु के एजे अस्पताल में भर्ती थें, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। वह 80 साल की उम्र में हमेशा के लिए लोगों को अलविदा कह गए। उनके निधन पर वहां के तमाम नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त की है।
Karnataka: Former state minister and senior JD(S) leader Amarnath Shetty passed away in Mangaluru, today. pic.twitter.com/8RQm8iQCla
— ANI (@ANI) January 27, 2020
अमराथ शेट्टी का राजनीतिक सफरनामा
अमरनाथ शेट्टी 1965 में राजनीति में अपना पहला कदम रखा, जिससे करकला तालुक में पलाडका पंचायत के अध्यक्ष के रूप में उभर कर लोगों के बीच आए। इसके अलावा वह मुदबिद्री नगर पंचायत के चेयरमैन, तालुक मार्केटिंग सोसाइटी और करकला, सहकारी सेवा बैंक और दक्षिण कन्नड़ की जिला जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके है।
वहीं 1983 में उन्हें जेडीएस से टिकट दिया गया। जिसके आधार पर मुदबिद्री निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर कर्नाटक विधानसभा में पहली बार चुने गए। उन्होनें 1987 और 1994 में एक बार फिर मुदबिद्री निर्वाचन क्षेत्र से ही विधानसभा चुनावी मैदान में खड़े हुए, जहां लोगों ने उन्हे एक बार फिर से मौका दिया। इसके अलावा विधायक के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होनें कर्नाटक सरकार में पर्यटन और धार्मिक बंदोबस्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया।