Jharkhand Election Result: कुछ ऐसा था साल 2014 का परिणाम, भाजपा को मिला था वोट शेयरिंग का फायदा

झारखंड विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी इस बार एग्जिट पोल में आए नतीजों के मुताबिक जीत के आंकड़ों से दूर दिखाई दे रही है। लेकिन अगर 2014 के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो स्थिति रुझानों के मुताबिक अलग दिखती है।;

Update: 2019-12-23 05:42 GMT

झारखंड विधानसभा चुनाव: प्रदेश 2019 विधानसभा चुनावों को लेकर गिनती शुरू हो चुकी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा+ (JMM) इस बार झारखंड में सरकार बनाने जा रही है ऐसा सभी एग्जिट पोल और नतीजों के आधार दिखाई दे रहा है। वोटों की गिनती शुरू होने के लगभग 2 घंटे बाद JMM बहुमत का आंकड़ा (41) छू पाई है जबकि बीजेपी और आजसू मिलाकर भी 35 पार नहीं पहुंच रही है।

ये है 2014 के चुनाव के नतीजे

भारतीय जनता पार्टी के लिए यह नतीजे सताने वाले होंगे क्योंकि पिछले विधानसभा (2014) में स्थिति इससे उलट थी और बीजेपी अकेले 37 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। 2014 में बीजेपी ने आजसू के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाई थी। 2014 में बीजेपी ने 37 और आजसू ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दोनों पार्टी ने मिलकर झारखंड में सरकार बनाई थी। करीब 20 दिनों तक चले झारखंड चुनाव में 5 चरणों में वोट डाले गए थे। पूरी 81 सीटों पर नतीजे आ रहे है जिससे देखकर स्थिति जेएमएम गठबंधन के अनुकूल दिखाई दे रही है।  

ये हैं साल 2014 के नतीजों के आंकड़े

पार्टीसीटेंवोट शेयर

भाजपा 

37 

31.8 फीसदी

झामुमो

19 

20.8 फीसदी

कांग्रेस गठबंधन

10.6 फीसदी

झाविमो

10.2 फीसदी

आजसू

3.7 फीसदी

अन्य

22.9 फीसदी


बीजेपी को मिले थे सबसे अधिक वोट और शेयर

2014 विधानसभा के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी, बीजेपी के पलड़े में 37 सीट और लगभग 32 परसेंट वोट शेयर मिला था। जबकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिलाकर मिले वोट परसेंट भी बीजेपी से कम थे। 2014 में बीजेपी की साथी आजसू को 5 सीट और 3.7 परसेंट वोट शेयर मिला था। 

2019 चुनावो के नतीजों की स्पष्ट तस्वीर 1-2 बजे तक आ जाएगी। बीजेपी आंकलन करेगी कि उनकी तरफ से क्या कमी रह गई जो उनके वोट पर्सेंट में गिरावट आई और जेएमएम कांग्रेस के साथ मिलकर भी अन्य पार्टियों से सम्बन्ध बनाए रखेगी क्योंकि हमने कई बार देखा है कि बीजेपी कम सीटों पर भी सरकार बना लेती है और विपक्ष देखता रह जाता है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News