Jharkhand Election Result : झारखंड में हार के बावजूद नागरिकता संशोधन विधेयक से भाजपा को हुआ फायदा

Jharkhand Election Result : झारखंड विधानसभा चुनावों में भले भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर हुए प्रदर्शन से पार्टी को राज्य में फायदा हुआ है। अंतिम चरण में हुए चुनाव में भाजपा विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों पर भारी पड़ी है।;

Update: 2019-12-23 16:56 GMT

Jharkhand Election Result : झारखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-झामूमो गठबंधन को जीत मिली है। चुनावी जीत के बावजूद अंतिम चरण के परिणामों ने विपक्ष को चिंतित कर दिया है। इसका कारण नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) है। भारतीय जनता पार्टी को झारखंड विधानसभा चुनाव में नागरिकता संशोधन एक्ट (Citizenship Amendment Act) को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन से फायदा हुआ है। भाजपा को झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में बड़ा लाभ मिला है। भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें पांचवे यानि अंतिम चरण में ही जीती हैं। जबकि विपक्ष को सबसे कम सीटें मिली हैं।

झारखंड चुनावों के परिणाम सोमवार को आ गए हैं। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से झामूमो गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं। जबकि भाजपा ने 25 सीटें जीती हैं। पांच चरणों में हुए चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें अंतिम चरण में जीती हैं। नागरिकता संशोधन विधयेक के चलते पार्टी की सीटें अंतिम चरण में 2014 के मुकाबले कम होने के बजाए 35 फीसदी तक बढ़ गई हैं। जबकि शुरुआती चार चरणों में सीटें 2014 के चुनाव के मुकाबले कम हुई हैं।

झारखंड़ विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 19 दिसंबर को हुआ था। उस वक्त नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध पूरे देश में जमकर हो रहा था। झारखंड में विरोध के बीच 16 सीट पर मतदान हुआ। जिसमें से भाजपा ने 8 सीटें जीती हैं। जबकि 2014 विधानसभा में भाजपा को 5 सीटें ही मिली थी। यानि की भाजपा को 3 सीटों का फायदा अंतिम चरण में हुआ है।

झामूमो की सीटें हो गईं कम

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गठबंधन को भले पूर्ण बहुमत मिल गया। लेकिन झामूमो की सीटें अंतिम चरण में कम हो गई हैं। पांचवे यानि अंतिम चरण की 16 सीटों में से झामूमो को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली है। जबकि विधानसभा चुनाव 2014 में 16 में से झामूमो को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। यानि की अंतिम चरण में झामूमो को 4 सीटों का नुकसान हुआ है। हालांकि कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हुआ। 2014 में भी 3 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि 2019 चुनाव में भी 3 सीटों पर पार्टी जीती है।

शुरुआत में सबसे ज्यादा नुकसान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को शुरुआत में हुआ है। भाजपा को पहले चरण में सर्वाधिक 50 फीसदी का नुकसान हुआ है। पहले चरण की 13 सीटों में से भाजपा को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली है। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा 6 सीटों पर जीती थी। यानि की सीधे 3 सीटें कम हो गई हैं। इसके अलावा दूसरे और तीसरे चरण में भाजपा की 1-1 सीट कम हुई है। इसके अलावा चौथे चरण में भी भाजपा की तीन सीटें कम हुई हैं। सिर्फ अंतिम चरण में भाजपा को 3 सीटों का फायदा हुआ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News