झारखंड होर्स ट्रेडिंग: कांग्रेस विधायक का दावा, मिला मंत्री पद का ऑफर
कांग्रेस के एक विधायक ने दावा किया है कि सरकार बदलने के लिए उन्हें मंत्री पद की पेशकश की गई थी। इसके लिए उन्हें मोटी रकम दी गई।;
झारखंड में बीते दिनों होर्स ट्रेडिंग के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि उन्हें मंत्री पद का ऑफर मिला है। साथ ही बीजेपी और झामुमो ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के एक विधायक ने दावा किया है कि सरकार बदलने के लिए उन्हें मंत्री पद की पेशकश की गई थी। इसके लिए उन्हें मोटी रकम दी गई। मंत्री पद के ऑफर को लेकर कोलेबिरा से कांग्रेस विधायक विकास कोंगड़ी ने यह बड़ा दावा किया है।
विकास कोंगड़ी ने कहा कि रांची और कोलेबिरा वाले घर पर सरकार बदलने के लिए मंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बदले में मुझे मोटी करम देने के लिए भी कह गया था। विधायक ने बताया कि बीजेपी के लोगों ने उनसे संपर्क किया था।
विधायक ने यह भी जानकारी दी कि आरोपी अमित सिंह उस समय मौजूद नहीं था। वहीं पुलिस ने जो अन्य 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी भी विकास से कोई बात नहीं हुई। ऐसे में विधायक जी ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को क्लीन चिट दे दी।
भाजपा ने की एसआईटी जांच की मांग
वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर भाजपा अब सरकार और कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। जबकि कांग्रेस इस मामले में बीजेपी पर लगातार सवाल उठा रही है। अब कांग्रेस इस पर क्या कार्रवाई करती है ये आने वाले दिनों में साफ होगा। झामुमो ने भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहीं न कहीं प्रदेश में बीजेपी पर सरकार तोड़ने के आरोप लग रहे हैं।