देशभर में कई घंटे ठप रहने के बाद फिर शुरू हुई Jio सर्विस, यूजर्स को अब नहीं आ रही दिक्कत
टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ की सर्विस सुबह से बाधित रही। यूजर्स को कॉल और SMS करने में परेशानी हो रही थी। हालांकि अब एक बार फिर से जियो सर्विस काम करने लगी है।;
Jio Down: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जिओ (Reliance Jio) की सर्विस बीते कुछ घंटे से डाउन चल रही है। जिओ यूजर्स (Jio Users) को कॉल और SMS की सेवाएं सही से नहीं मिल पा रही है। ट्विटर पर यूजर्स सर्विस डाउन (Jio Service Down) को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि सर्विस एक बार फिर से काम करने लगी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देश में 29 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे से जिओ यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। Jio आउटेज उपयोगकर्ताओं के लिए कॉलिंग और टेक्स्टिंग सेवाओं को प्रभावित कर रहा है, हालांकि 4G या 5G के माध्यम से मोबाइल डेटा उपयोगकर्ताओं के लिए काम कर रहा है। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि अधिकतर यूजर्स के लिए 9 बजे के बाद से सर्विस फिर से काम करने लगी है।
ट्विटर पर हैशटैग JioDown ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स सेवाओं के बाधित होने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, जिओ की ओर से सर्विस डाउन को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस कारण से सेवाएं बाधित हुई।
सेवाओं में तीन घंटे के लंबे व्यवधान के कारण अधिकांश Jio उपयोगकर्ताओं के लिए मोबाइल डेटा ठीक काम कर रहा था, केवल कॉलिंग और एसएमएस सेवाएं प्रभावित हुई थीं। आउटेज की रिपोर्ट करने के लिए कई उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर का सहारा लिया। आउटेज के कारण, विभिन्न प्लेटफार्मों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने वाले Jio उपयोगकर्ता भी OTP प्राप्त करने में असमर्थ थे।