जीतनराम मांझी महागठबंधन से अलग हुए, कहा- बिहार-झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे

जीतनराम मांझी ने कहा कि मेरा मानना है महागठबंधन (बिहार में) हमें नजरअंदाज किया गया इसलिए हमने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव भी निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है।;

Update: 2019-11-08 10:47 GMT

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (एचएएम) के चीफ जीतनराम मांझी ने शुक्रवार बड़ा ऐलान किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एचएएम चीफ जीतनराम मांझी ने कहा कि हम बिना किसी गठबंधन शामिल हुए स्वतंत्र रूप से झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

मेरा मानना है कि महागठबंधन (बिहार में) हमें नजरअंदाज किया गया इसलिए हमने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव भी निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

महागठबंधन से अलग होने का फैसला सिर्फ हमारा नहीं

एचएएम चीफ जीतनराम मांझी ने बताया है कि महागठबंधन से अलग होने का फैसला केवल हमारा नहीं है। हमने 7 नवंबर (गुरुवार) को पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक बैठक की थी। बैठक के बाद हमने निर्णय लिया हमारा महागठबंधन से अलग होना ही सही रहेगा।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हमने महागठबंधन में रहने के दौरान समन्वय समिति बनाने की मांग की थी। लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। समन्वय समिति के नहीं होने के कारण कोई निर्णय सर्वसम्मति से नहीं लिया जा रहा है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Similar News