Rajya Sabha Election: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को दिया झटका, महुआ माजी जाएंगीं राज्यसभा

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने खुद राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए कांग्रेस पार्टी को झटका दिया।;

Update: 2022-05-30 11:44 GMT

देश में राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब पार्टियां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने खुद राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए कांग्रेस पार्टी को झटका दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महुआ माजी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि हमने गुरूजी शिबू सोरेन की सहमति से राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की महुआ माजी को उम्मीदवार के तौर पर चुना है। सोरेन ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ इस संबंध में चर्चा करने के बाद माजी के नाम पर मुहर लगाई है।

कांग्रेस और राजद झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में हैं। माजी पहले झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। वह झामुमो महिला विंग में अध्यक्ष पद पर भी रह चुकी हैं। झामुमो नेता ने इससे पहले रांची विधानसभा सीट से चुनाव में खड़ी हुई थीं, लेकिन हार गईं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने रविवार को आदित्य साहू को चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा। 

Tags:    

Similar News