JNU violence: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्रों के साथ शामिल हुआ बॉलीवुड, पीएम मोदी से की इस्तीफे की मांग

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्रों और टीचर्स पर हुए हमले के खिलाफ मुंबई में अलग अलग जगहों पर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।;

Update: 2020-01-07 03:11 GMT

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्रों और टीचर्स पर हुए हमले के खिलाफ मुंबई में अलग अलग जगहों पर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मुंबई में छात्र भारी संख्या में गेट-वे ऑफ इंडिया और ताज होटल के बाहर पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गेटवे ऑफ इंडिया और ताजमहल पैलेस होटल के सामने रात भर जेएनयू के छात्रों पर हमले का यहां के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और बॉलीवुड के तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल होकर विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते नजर आए। 

दक्षिण मुंबई के कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने भारी संख्या में छात्रों और महिलाओं सहित लोग एकजुट हुए। वहीं बॉलीवुड से अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर और विशाल ददलानी जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं।

इस लोगों की मांग है कि इस हिंसा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और अमित शाह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात करके हादसे की जांच के लिए संयुक्त सीपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त करना चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार शाम को हॉकी स्टिक और लोहे की छड़ें लेकर कुछ नकाबपोश लोगों ने दिल्ली के जेएनयू कैंपस में धावा बोला और तीन हॉस्टल में छात्रों को निशाना बनाया। इस दौरान लाठी, पत्थरों और लोहे की छड़ी से छात्रों को ही नहीं बल्कि टीचर्स के साथ भी मारपीट की। उन्होंने एक महिला छात्रावास पर भी हमला किया। हिंसा में 34 लोग घायल हुए थे।

Tags:    

Similar News