जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से किया सवाल, मेहुल चोकसी से क्या रिश्ता है आपका
मेहुल चोकसी का नाम पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले के समय सामने आया था। ये बात साल 2018 की है, जब नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया था।;
राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से घिरती हुई नजर आ रही है। इसी क्रम में आज जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से दस सवाल किए। उन्होंने सोनिया गांधी से पूछा कि मेहुल चोकसी से उनका क्या रिश्ता है? मेहुल चोकसी ने राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसे क्यों दिए?
कौन हैं मेहुल चोकसी
मेहुल चोकसी का नाम पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले के समय सामने आया था। ये बात साल 2018 की है, जब नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया था।
जेपी नड्डा के दस सवाल
1. कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी, तब उन्होंने क्या-क्या काम किया? इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता को धोखा कैसे दिया?
2. भारत-चीन व्यापार में 1.1 बिलियन अमेरीकी डॉलर का घाटा बढ़कर 36.2 बिलियन अमेरीकी डॉलर कैसे हो गया?
3. कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का क्या रिश्ता है? हस्ताक्षरित और अहस्ताक्षरित MoU क्या है?
4. 2005-08 में प्रधानमंत्री नेशनल फंड से राहुल गांधी फाउंडेशन में पैसा क्यों भेजा गया?
5. जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, तब केंद्रीय मंत्रालयों, सेल, गेल, एसबीआई, अन्य पर राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे देने का दबाव क्यों दिया गया?
6. क्या जवाहर भवन वाली जमीन राजीव गांधी फाउंडेशन को सदा के लिए किराए पर दी गई थी? ऐसा क्यों किया गया था?
7. राजीव गांधी फाउंडेशन में कई घोटाले भी हुए। यह एक परिवार के द्वारा चलाई जाने वाली संस्था है तो राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को दान कैसे किया गया?
8. राजीव गांधी फाउंडेशन के खाते CAG ऑडिटिंग से इनकार क्यों कर रहे हैं?
9. राजीव गांधी फाउंडेशन पर RTI लागू क्यों नहीं हुआ?
10. मेहुल चोकसी से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा क्यों लिया गया? मेहुल चोकसी को लोन देने में मदद क्यों की गई?