Kalyan Singh Funeral Update: कल्याण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, अमित शाह-राजनाथ समेत कई मंत्री रहे मौजूद
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का बीते कल की रात 89 साल की उम्र में लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे देश में शौक की लहर है।;
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार (Last Rites) बुलंदशहर (Bulandshahr) के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का बीते कल की रात 89 साल की उम्र में लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे देश में शौक की लहर है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्पाल भी रह चुके हैं।
Kalyan Singh Funeral Update:
* बुलंदशहर के नरौरा में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।
* थोड़ी ही देर में कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राज्य और केंद्र के कई मंत्री शामिल हैं।
* कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का बसी घाट (नरौरा) पर अंतिम संस्कार किए जाने के लिए पार्थिव शरीर को लेकर आ रही शव यात्रा को जनपद बुलंदशहर की सीमा जरगंवा (रामघाट) में प्रवेश कर चुकी है।
* मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कल्याण सिंह जी एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था और आंदोलन थे। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण उनका संकल्प था और ये संकल्प उनके बिना पूरा नहीं हो सकता था।
* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलीगढ़ के अतरौली में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कल्याण सिंह जी का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है।
* मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीगढ़ के अतरौली में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
* पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ के अतरौली पहुंचा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतरौली पहुंचे और कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
* मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर नरौरा भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए पूरी तैयारी कर ली है। दोपहर बाद 3:00 बजे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।