'भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी बौखला गई', कर्नाटक में बोलीं सोनिया गांधी

Karnataka Assembly Election 2023: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शनिवार के दिन हुबली में प्रचार किया। यहां कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी भारत जोड़ो यात्रा से परेशान हो गई, क्योंकि यह नफरत फैलाने वालों के खिलाफ की गई थी।;

Update: 2023-05-06 15:38 GMT

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार कर रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने शनिवार के दिन हुबली में प्रचार किया। यहां कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी भारत जोड़ो यात्रा से परेशान हो गई, क्योंकि यह नफरत फैलाने वालों के खिलाफ की गई थी।

कर्नाटक के हुबली में एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा उन लोगों के खिलाफ की गई थी, जिनका काम नफरत फैलाना है। ऐसे लोग कभी भी कर्नाटक में कोई विकास नहीं ला सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा परेशान हो गई। भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी बौखला गई है। बीजेपी के लोग किसी भी सवाल का जवाब नहीं देते। उन्हें लगता है कि लोकतांत्रिक सिद्धांत उनकी जेब में हैं। क्या लोकतंत्र इस तरह काम करता है?

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की लूट, झूठ, अहंकार और नफरत से जो माहौल बना है, उससे छुटकारा पाए बिना न तो कर्नाटक आगे बढ़ सकता है और न ही देश तरक्की कर सकता है। ये लोग खुलेआम धमकी देते हैं कि अगर बीजेपी चुनाव हार गई, तो कर्नाटक को पीएम मोदी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कर्नाटक के लोग इतने कायर और लालची नहीं हैं। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतगणना 13 मई को होनी है। कर्नाटक में जीत 2024 आम चुनाव में विपक्षी एकता के आधार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत का मुकाबला करने के कांग्रेस के प्रयासों को बल देगी। 

Also Read: PM Modi का कांग्रेस पर प्रहार, बोले- तुष्टीकरण, तालाबंदी और गाली मुद्दा

Tags:    

Similar News