Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में BJP समेत दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कुडलिगी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।;

Update: 2023-03-31 09:42 GMT

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां लगातार पार्टी के कई नेता इस्तीफा दे रहे हैं। इसी बीच कुडलिगी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अरकलागुडु निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल के विधायक एटी रामास्वामी ने भी इस्तीफा दे दिया। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और 13 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कुदलिगी से बीजेपी विधायक एन वाई गोपालकृष्ण ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। गोपालकृष्ण बीजेपी से पहले कांग्रेस में ही थे। गोपालकृष्ण का कांग्रेस के साथ लंबा साथ रहा है। वह कांग्रेस के साथ चार बार 1997, 1999, 2004 और 2008 में चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2018 को टिकट नहीं दिया, तो वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी ने उन्हें मोलाकालमुरु के बजाय विजयनगर जिले के कुदलिगी से टिकट दिया था और वे चुनाव जीतने में सफल रहे।

वहीं, इससे पहले जेडीएस के पूर्व विधायक ने गुरुवार यानी 30 मार्च को कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बता दें कि 2018 में जेडीएस से जुड़े करीब 37 नेता अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। 

Tags:    

Similar News