Karnataka: पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने छोड़ा BJP का साथ, MLA पद से भी दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने किया स्वागत!
कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा भी दे दिया है।;
Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में लगातार उठा पटक चल रही है। इसी बीच पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा भी दे दिया है। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने लगभग सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
वहीं, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने टिकट नहीं मिलने से बीजेपी और अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कहा कि बीजेपी की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। बता दें कि पूर्व सीएम शेट्टार ने विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी पहुंच कर अपना इस्तीफा सौंपा है। इसके बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि यदि जगदीश शेट्टर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, तो हम और हमारी पार्टी उनका स्वागत करेगी।
बता दें कि जगदीश शेट्टर 6 बार विधायक रह चुके है। जगदीश शेट्टर की सोच थी कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य सीट से उन्हें टिकट मिले, लेकिन उनकी पार्टी भाजपा ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया। यह जानते ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार देर रात तक शेट्टर को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहें।