Live: भाजपा ने कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ स्पीकर को दिया नोटिस, कांग्रेन विधायकों ने की ये मांग

कर्नाटक में बागी विधायकों के विद्रोह के बाद जेडीएस और कांग्रेस के लिए सरकार चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कर्नाटक विधानसभा का सत्र चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता बागी नेताओं को मनाने में जुटे हुए हैं।;

Update: 2019-07-15 05:17 GMT

कर्नाटक में बागी विधायकों के विद्रोह के बाद जेडीएस और कांग्रेस के लिए सरकार चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कर्नाटक विधानसभा का सत्र चल रहा है। कांग्रेस नेता बागी नेताओं के मनाने में जुटे हुए हैं।

बेंगलुरु मे भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमादा होटल से कर्नाटक विधानसभा के लिए एक बस में रवाना हो गए हैं। वहीं भाजपा ने मांग की है कि कांग्रेस जेडीएस सदन में बहुमत साबित करें या फिर सीएम कुमारस्वामी अपना इस्तीफा दें।  

वहीं दूसरी तरफ संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि हम अपने मांग पर खड़े हैं। स्पीकर के बर्ताव और सीएम के चीजे अस्वीकार्य हैं जबकि विधायक सभी स्पीकर्स को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं तो वो क्या जांच करना चाहते हैं। 

बता दें कि मुंबई के एक होटल में रुके 14 बागी विधायकों ने मुंबई पुलिस को एक खत लिखकर सुरक्षा मांगी है। विधायकों ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं से खतरा है और वो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद या अन्य किसी नेता से नहीं मिलना चाहते हैं।

 बीजेपी विधायक विधानसभा पहुंचे चुके हैं जहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस से बहुमत साबित करने के लिए सीएम एचडी कुमारस्वामी से मांग की है। 

 तो वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक ताज विवांता होटल से विधानसभा के लिए रवाना हो चुके हैं। कांग्रेस-जद(एस) सरकार की मांग है कि भाजपा आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करे। 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News