येदियुरप्पा ने 17 विधायकों के साथ किया कैबिनेट का विस्तार, एक पूर्व CM और दो डिप्टी सीएम बने मंत्री

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें सत्रह नए मंत्री शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सत्रह विधायकों को मंत्री पद की शपथ के लिए राज्यपाल वजू भाई वाला को प्रस्तावित किया था।;

Update: 2019-08-20 07:41 GMT

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें सत्रह नए मंत्री शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सत्रह विधायकों को मंत्री पद की शपथ के लिए राज्यपाल वजू भाई वाला को प्रस्तावित किया था। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उपमुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच नागेश, लक्ष्मण सावदी और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास शामिल हैं। 


मंत्रिमंडल में जो विधायक शामिल हुए हैं उनमें गोविंद एम. कारजोल, डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण, लक्ष्मण संगप्पा सावदी, के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, जगदीश शेट्टार, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी.टी. रवि, बासवराज बोम्मई, कोटा श्रीनिवास पुजारी, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, एच. नागेश (निर्दलीय विधायक), प्रभु चौहान और सुश्री जोले शशिकला अन्ना साहेब शामिल हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News