कर्नाटक में Congress की सबसे बड़ी जीत, 34 साल का टूटा रिकॉर्ड

Karnataka Election Result: कर्नाटक में सभी विधानसभा (Karnataka Election) सीटों के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ताधारी बीजेपी को पटखनी दी है। कर्नाटक में कांग्रेस ने 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।;

Update: 2023-05-13 13:48 GMT

Karnataka Election Result: कर्नाटक में सभी विधानसभा (Karnataka Election) सीटों के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ताधारी बीजेपी को पटखनी दी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें, तो 34 साल में किसी भी पार्टी ने वोट शेयर और सीटों के मामले में यहां इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं की है। कर्नाटक में कांग्रेस ने 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने ही 1989 में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने वीरेंद्र पाटिल ने नेतृत्व में चुनाव लड़ा और पार्टी ने 178 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, इस दौरान 43.76 फीसदी वोट शेयर रहा था।

1994 जेडीएस

1994 में जेडीएस ने एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व में 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस दौरान जेडीएस का वोट शेयर 33.54 फीसदी रहा था।

1999 कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने इस दौरान पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने एसएम कृष्णा को कर्नाटक की कमान सौंपी थी। कांग्रेस ने 1999 में 132 सीटों पर जीत दर्ज की थी और पार्टी को 40.84 फीसदी वोट शेयर रहा था।

2004 बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी ने 2004 में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस दौरान बीएसवाई के नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा था। बीजेपी को 79 सीट और 28.33 फीसदी वोट शेयर रहा था।

2008 बीजेपी

2004 में जीत के बाद एक बार बीजेपी ने बीएसवाई के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और पार्टी पहले से ज्यादा सीट और वोट प्रतिशत में भी इजाफा हुआ। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 110 सीट और 33.86 फीसदी वोट शेयर रहा था।

2013 कांग्रेस

वहीं, 2013 में एक बार फिर कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता का दिल जीता और सत्ता हासिल की। इस दौरान कांग्रेस ने सिद्धारमैया को राज्य की कमान सौंपी थी। 2013 में कांग्रेस ने 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी और पार्टी का 36.6 फीसदी वोट शेयर रहा था।

2018 बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर 2018 में बीएसवाई के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और सत्ता हासिल की। इस दौरान पार्टी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही पार्टी का 36.3 फीसदी वोट शेयर रहा था।

वहीं, कर्नाटक चुनाव में पार्टी की सफलता को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम के रूप में भी देखा जा रहा है। राहुल गांधी कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत की खबरों के बाद मुख्यालय पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक के सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता का शुक्रिया। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में अब नफरत का बाजार बंद हुआ है और अब मोहब्बत की दुकान खुल गई है। राहुल ने आगे कहा कि कर्नाटक की जनता से हमने पांच वादे किए थे और हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता किए हुए पांच वादों को वह सबसे पहले पूरा करेंगे।

Tags:    

Similar News