Karnataka: हरे रंग के रेलवे स्टेशन को हिंदू संगठनों बताया मस्जिद, रेलवे प्रशासन ने दिया ये आदेश

कलबुर्गी रेलवे स्टेशन (Kalaburagi railway station) की इमारत पर हरे रंग को पेंट करने को लेकर विवाद छिड़ गया है। कलबुर्गी रेलवे स्टेशन के इस रंग पर हिंदू संगठनों (Hindu organisations) ने कड़ी आपत्ति जताई है।;

Update: 2022-12-13 09:56 GMT

कर्नाटक (Karnataka) के कलबुर्गी रेलवे स्टेशन (Kalaburagi railway station) की इमारत पर हरे रंग को पेंट करने को लेकर विवाद छिड़ गया है। कलबुर्गी रेलवे स्टेशन के इस रंग पर हिंदू संगठनों (Hindu organisations) ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने इसके खिलाफ आज प्रदर्शन भी किया है। हिंदू संगठन स्टेशन की इमारत का विरोध इसलिए कर रहे है। क्योंकि कलबुर्गी रेलवे स्टेशन हरे रंग की वजह से मस्जिद जैसा दिखता है।

वहीं अब हिंदू संगठनों के विरोध के बाद रेलवे प्रशासन ने रेलवे स्टेशन की इमारत का रंग बदलने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कलबुर्गी रेलवे स्टेशन ( green colored railway station) की बिल्डिंग का हरा रंग बदलकर सफेद किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन पर रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कालाबुरगी रेलवे स्टेशन (Kalaburagi railway station) को हाल ही में हरे रंग में रंगा गया था। जिसके बाद कई हिंदू संगठन इसे फिर से किसी और रंग में रंगने की मांग कर रहे थे। हिंदू जागृति सेना नाम के एक संगठन के सदस्यों ने दावा किया था कि स्टेशन बाहर से मस्जिद जैसा दिखता है। काफी विवाद के बाद अब इसे सफेद रंग में बदला जा रहा है।

क्या है हरे रंग का महत्व

वहीं इस्लाम धर्म (Islam religion) में हरे रंग को बेहद पवित्र माना जाता है। इस्लाम धर्म में दरगाह पर चादर से लेकर झंडे तक का रंग हरा होता है। इसके पीछे मान्यता है कि इस्लाम धर्म की स्थापना करने वाले पैगंबर मुहम्मद हमेशा हरे रंग के कपड़े पहनते थे। उनके अनुसार हरा रंग सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। 

Tags:    

Similar News