गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को भेजा ऐसा Message की विमान में मचा गया हड़कंप, 6 घंटे लेट हो गई फ्लाइट

कर्नाटक (karnataka) के मेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की और बॉयफ्रेंड की चैट (boyfriend boyfriend chat) के चलते मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (mumbai flight) 6 घंटे लेट हो गई।;

Update: 2022-08-15 10:39 GMT

कर्नाटक (karnataka) के मेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की और बॉयफ्रेंड की चैट (boyfriend boyfriend chat) के चलते मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (mumbai flight) 6 घंटे लेट हो गई। दरअसल, कर्नाटक के मेंगलुरु में एक महिला यात्री ने उसके साथ में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध संदेश देखा जिसकी वजह से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6 घंटे लेट हो गई।

दरअसल, रविवार 14 अगस्त को एक महिला यात्री ने पास बैठे दूसरे यात्री की चैट में एक संदिग्ध मैसेज देखा, जिसमें वह एक लड़की से चैट कर रहा था और उसके बाद वह क्रू मेंबर्स ( crew members) से शिकायत करने पहुंच गई। जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर मेसेज के जरिए बात कर रहा था कि साथ बैठे यात्री ने एक मैसेज पढ़ा जिसमें लड़की ने लड़के के फोन में मैसेज किया था 'यू ऑर बॉम्बर'।

इसके बाद यात्री ने इस बात की जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। बता दें कि लड़का मंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था और लड़की को बेंगलुरु जाना था। दोनों दोस्त थे और आपस में सुरक्षा की बात मजाक-मजाक में कर रहे थे। पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि दो लोग व्हाट्सएप पर चैट (chat on whatsapp) कर रहे थे।

तभी एक शख्स ने ये चैट पढ़ी, जिसके बाद फ्लाइट टेकऑफ (flight takeoff) के लिए लेट हो गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन लड़के को उड़ान नहीं भरने दी गई, इसके अलावा लड़की भी बेंगलुरु नहीं जा सकी। उधर, सभी 185 यात्रियों की उड़ान और सामान की गहन जांच की गई, जिसके बाद विमान शाम पांच बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ।

Tags:    

Similar News