कर्नाटक के राजस्व मंत्री ने हिजाब विवाद के पीछे बताया कांग्रेस का हाथ!

कर्नाटक के राजस्व मंत्री (Revenue Minister of Karnataka) ने हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है।;

Update: 2022-02-09 07:07 GMT

कर्नाटक (Karnataka) में हिजाब विवाद (hijab controversy) के चलते तीन दिन के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। हिजाब विवाद (Hijab Row) पर राजनीतिक दलों ने नेता प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं कर्नाटक के राजस्व मंत्री (Revenue Minister of Karnataka) ने हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कर्नाटक के राजस्व मंत्री ने आर. अशोक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि सरकार न तो हिजाब और न केसरी के पक्ष में है। छात्र सड़कों पर जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है। हमने छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस राजनीति के पीछे कांग्रेस है।

प्रियंका गांधी ने हिजाब को लेकर दिया है ये बयान

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिजाब विवाद के बीच अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि लिखा चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब। यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा गारंटीकृत है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। #ladkihoonladsaktihoon

तीन दिन के लिए स्कूल बंद

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मामले का समाधान होने तक सभी स्कूल और कॉलेज को तीन दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

Tags:    

Similar News