कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'हर घर तिरंगा' अभियान ने पकड़ा जोर, तस्वीरें देखकर आप भी गर्व से झूम उठेंगे

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली निकाली गई तो वहीं उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़िये रिपोर्ट...;

Update: 2022-08-09 05:17 GMT

कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'हर घर तिरंगा' उत्सव की मुहिम जोर पकड़ रही है। देश के तमाम स्थानों पर बाइक रैली निकालकर लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने आवास और प्रतिष्ठानों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। खास बात है कि अभी से हर जगह तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा है। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी तमाम अपडेट्स यहां पढ़िये...

जेपी नड्डा ने भी बाइक रैली को रवाना किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास से तिरंगा रैली को रवाना किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। 

राजौरी में बीएसएफ के जवान तिरंगा लेकर निकले

जम्मू कश्मीर के राजौरी में बीएसएफ की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में जवानों के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीएसएफ के डीआईजी डीएस सिंधु ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक से तिरंगा रैली निकाली गई। लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और उत्सव मनाएं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा रैली को किया रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान यहां 20 लाख परिवारों तक पहुंचेगा। लोगों में जोश है। आजादी का आंदोलन या दूसरे आंदोलन हों, यहां के लोगों ने हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लिया है। 

गुजरात में तिरंगा की मांग बढ़ी

गुजरात के राजकोट में खादी ग्रामोद्योग भवन में तिरंगा की मांग बढ़ गई है। भवन के प्रबंधक ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोग तिरंगा काफी खरीद रहें। पिछले साल करीब डेढ़ से दो लाख की बिक्री हुई थी, लेकिन इस बार करीब 10 लाख की बिक्री होने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News