केरल बाढ़: वायनाड से सांसद राहुल गांधी बोले, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम से करूंगा बात

केरल ही नहीं कर्नाटक में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालातों की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।;

Update: 2019-08-09 06:35 GMT

केरल ही नहीं कर्नाटक में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालातों की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि मेरे संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर है। मैं स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा हूं। 

वहीं केरल के सीएम और प्रमुख सरकारी अधिकारियों से राहत में तेजी के लिए कह दिया है। इसके अलावा मैं पीएम मोदी से बात करूंगा और केंद्र सरकार से अनुरोध करूंगा कि वो बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं जल्द ही वायनाड का दौरा करुंगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही इलाके में पानी कम हो और सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News